Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

मुंबई में 15-20 बच्चों को बंधक बनाने वाला पकड़ा गया, ऑडिशन के नाम पर बुलाकर किया था किडनैप

बताया गया कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है. 

30 Oct 2025

 मुंबई में 15-20 बच्चों को बंधक बनाने वाला पकड़ा गया, ऑडिशन के नाम पर बुलाकर किया था किडनैप

मुंबई में गुरुवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना हुई, जहां दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया. यह घटना आर ए स्टूडियो की है, जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं. बताया गया कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है. 

जानकारी के अनुसार रोहित पिछले चार से पांच दिनों से यहां ऑडिशन करा रहा था. आज उसने शुरुआत में 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में रोक लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए तो बाहर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने बच्चों को छुड़वाया

सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों तरफ से घेर लिया. आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर रखा गया. पुलिस आरोपी की पहचान, मंशा और मांगों को समझने की कोशिश करती रही. अधिकारी लगातार बच्चों को सुरक्षित निकालने की रणनीति बनाते रहे ताकि किसी भी बच्चे को नुकसान न पहुंचे.

सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकले

पुलिस ने बाद में रोहित को पकड़ लिया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया और लोगों में चिंता का माहौल रहा.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई में 15-20 बच्चों को बंधक बनाने वाला पकड़ा गया, ऑडिशन
बताया गया कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को अ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News